कानून-व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jul 14, 2026
जयपुर, राजस्थान, 14 जुलाई 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में राज्य की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में संगठित अपराध का नामोनिशान न हो] और अपराधियों के खिलाफ ऐसी प्रभावी और निर्णायक कार्रवाई होनी चाहिए] जिससे बदमाशों की रूह कांप उठे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों और उनके आकाओं पर ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए कि, आने वाले समय में कोई भी अपराध करने से पहले सौ बार सोचे। उन्होंने कहा कि लगातार ठोस परिणाम देने के बावजूद, एक भी अप्रिय घटना पुलिस और प्रदेश की छवि को धूमिल कर सकती है। उन्होंने बताया कि 2023 की तुलना में संगठित अपराध और फायरिंग की घटनाओं में कमी आई है, लेकिन इस गिरावट की रफ्तार और बढ़नी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन जिलों में आर्म्स एक्ट के मामलों में बढ़ोतरी हुई है] वहां अवैध हथियारों की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। हथियार बरामद होने की स्थिति में, सिर्फ उस अपराधी तक ही कार्रवाई सीमित न रहे बल्कि, उस पूरे चेन सिस्टम का पता लगाकर सरगना तक पहुंच कर, उस सिस्टम को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए।