UNHRC में सिंध का मुद्दा गरमाया, Missing Persons और Forced Conversion पर अंतर्राष्ट्रीय जाँच की मांग

Sep 26, 2026

जिनेवा (स्विट्जरलैंड) 26 सितम्बर, एएनआई 2026 :- जिनेवा में UNHRC के 63वें सत्र में संयुक्त राष्ट्र के बाहर सिंधी, बलोच और पश्तून संगठनों से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने अपनी राजनीतिक और राष्ट्रीय मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान जिये सिंध फ्रीडम मूवमेंट के चेयरमैन सोहैल आबड़ो ने सिंध से जबरन गुमशुदगियों और लापता कार्यकर्ताओं की बरामदगी का मुद्दा भी उठाया। साथ ही, सिंधी बच्चियों के कथित जबरन धर्मांतरण और विवाह से जुड़े आरोपों पर अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की।