हथिनीकुंड बैराज से भूमिगत पाइपलाइन के ज़रिए यमुना का जल आएगा राजस्थानः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Jun 30, 2026
नई दिल्ली, 30 जून 2026, (एएनआई): केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में यमुना जल परियोजना को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच मेमोरेंडम ऑफ एग्रीमेंट किया गया। इस एमओए पर केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल] मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि यमुना जल समझौते के अंतर्गत हथिनीकुंड बैराज से भूमिगत पाइपलाइन के ज़रिए जल राजस्थान लाया जाएगा। इससे ना केवल शेखावाटी क्षेत्र को] बल्कि हरियाणा में भी दस स्थानों पर पेयजल उपलब्ध होगा। साथ ही] इसके अंतर्गत बनने वाली सड़क से हरियाणा में भी विकास की नई राहें खुलेंगी। राजस्थान के हासियावास में निर्मित होने वाले जलाशय से हरियाणा के निवासियों को भी पेयजल उपलब्ध होगा। लगभग 34102 करोड़ रुपये की इस परियोजना से राजस्थान की जल सुरक्षा सुदृढ़ होगी।