‘मिनी अफ्रीका’ से वैश्विक मंच तक: खेलों में चमक रहे गुजरात के सिद्दी युवा
Mar 24, 2026
गुजरात के गिर क्षेत्र से आने वाले सिद्धी समुदाय के रोहित मजगुल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। दिसंबर 2025 में राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की और अब विदेश में प्रशिक्षण लेते हुए एशियाई खेलों व कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी कर रहे हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उनकी सफलता पूरे समुदाय के लिए प्रेरणा बनी है। जांबूर, जिसे ‘मिनी अफ्रीका’ कहा जाता है, वहां के युवा भी खेलों में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आश्रमशाला स्कूलों में प्रशिक्षण और कोच अफरुद्दीन चोवाट के मार्गदर्शन के साथ, सरकारी योजनाओं के जरिए प्रतिभाओं को निखारा जा रहा है। रोहित की सफलता से प्रेरित होकर सिद्धी युवा अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।