जयपुर मेट्रो बदल रही परिवहन तंत्र की तस्वीर
Sep 07, 2026
जयपुर, राजस्थान, 07 सितंबर 2026, (एएनआई): जयपुर मेट्रो शहर की तेज़ रफ्तार जिंदगी को आसान बनाने वाली लाइफलाइन बन चुकी है। मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक दौड़ती जयपुर मेट्रो हर दिन हजारों यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक सफर की सुविधा दे रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में इस सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी को जयपुर के और बड़े हिस्से तक पहुंचाने की तैयारी है। जयपुर मेट्रो फेज-2 के तहत करीब 41 किलोमीटर लंबे उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर का निर्माण होगा, जिसमें 36 स्टेशन होंगे। यह कॉरिडोर सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया, एयरपोर्ट, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल, अंबाबाड़ी और विद्याधर नगर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ेगा। यानी जो सुविधा आज जयपुर के एक हिस्से को मिल रही है, कल वही सुविधा शहर के और बड़े हिस्से की कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देगी। मेट्रो का यह विस्तार सिर्फ सफर को आसान बनाने की दिशा में एक कदम नहीं, बल्कि जयपुर के पूरे परिवहन तंत्र की तस्वीर बदलते हुए शहर को ज्यादा कनेक्टेड और व्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था प्रदान करेगी।