जम्मू विश्वविद्यालय में निकला ‘जिन्ना’ का जिन्न, सिलेबस में शामिल होने पर छात्रों का हल्ला बोल
Mar 20, 2026
पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना का जिन्न जम्मू विश्वविद्यालय में बाहर आ गया है। दरअसल, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर जम्मू विश्वविद्यालय के नए सिलेबस में “मार्डन इंडियन पालिटिकल थाट” में जिन्ना से संबंधित विषय को शामिल किया है, जिसे लेकर छात्र संगठनों और समाज के विभिन्न वर्गों ने विरोध शुरू कर दिया है। आरोप है कि जिन्ना जैसे व्यक्तित्व को महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और डा. भीमराव अंबेडकर जैसे राष्ट्रीय नेताओं के साथ पढ़ाना देश की भावनाओं के विपरीत है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जल्द निर्णय नहीं बदला, तो जम्मू-कश्मीर भर में बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।