धर्म परायण होने पर उत्कृष्ट समाज एवं राष्ट्र की स्थापना संभवः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Mar 25, 2026

बालोतरा, राजस्थान 25 मार्च, 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बालोतरा के कनाना श्रीमठ में आयोजित श्री ललिता महायज्ञ की पूर्णाहुति एवम मां सरस्वती मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्म परायण होने पर ही उत्कृष्ट समाज एवम राष्ट्र की स्थापना संभव है] और सरकार तीर्थ स्थलों के विकास पर ध्यान दे रही है। राजस्थान की धरा शौर्य] आस्था और भक्ति की त्रिवेणी है] जहां साधु-संतों के आशीर्वाद से सनातन संस्कृति का पुनर्जागरण हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बालोतरा के धार्मिक महत्व को बताते हुए कहा कि यहां के तीर्थ स्थल हमारी गौरवशाली संस्कृति के सजग प्रहरी हैं। वहीं] कनाना मठ की पवित्र भूमि अलौकिक ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्गों को निशुल्क तीर्थ दर्शन करवाए जा रहे हैं। साथ ही] मुख्यमंत्री विकसित ग्राम एवम वार्ड योजना के तहत धार्मिक स्थलों का सुनियोजित विकास किया जा रहा है।