प्रदेश में पेट्रोल-डीजल, गैस एवं उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धताः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Mar 24, 2026
जयपुर, राजस्थान 24 मार्च, 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल, गैस एवम उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता है, और गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई हो। एलपीजी एवम गैस संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 181, 112 और 14435 हेल्पलाइन नंबर चौबीस घंटे संचालित हैं। प्रदेश में कहीं भी कृत्रिम संकट, कालाबाजारी या जमाखोरी जैसी स्थिति न पैदा हो, इसके लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने मुख्य सचिव को हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की मॉनिटरिंग और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जिला प्रशासन, पुलिस और रसद विभाग को सतर्क किया है। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित अवधि के बाद रिफिलिंग के लिए आवेदन करने वाले उपभोक्ताओं को बिना विलंब के सेवा मिले, और बड़े आयोजनों के लिए भी सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।