लोकमंथन हमारी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण-संवर्धन का मंचः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Nov 20, 2026

जयपुर, राजस्थान, 20 नवम्बर 2026 (एएनआई):मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर स्थित जवाहर कला केन्द्र में आयोजित, लोकमंथन 2026 की स्वागत समिति की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, लोकमंथन हमारी सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण संवर्धन का मंच है] और हम भारत के लोग की भावना को जन-जन तक फैलाएं। लोकमंथन भारत की सांस्कृतिक चेतना और लोकजीवन की परंपराओं का उत्सव है एवम राजस्थान की धरा पर इसका आयोजन प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। बदलते सामाजिक परिवेश में अपनी सांस्कृतिक पहचान और मूल्यों को संरक्षित करना आवश्यक हो गया है। ऐसे में इस लोकमंथन कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के विचारकों] विद्वानों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विचार विमर्श का साझा मंच मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोकमंथन 2026 के आयोजन स्थल पर विधिवत भूमि पूजन भी किया।