रोजगार, निवेश और औद्योगिक विकास से नई ऊंचाइयों की ओर उत्तराखण्ड
Aug 14, 2026
उत्तराखंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रोजगार, निवेश और औद्योगिक विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में ₹3.56 लाख करोड़ के निवेश समझौतों के बाद निवेश उत्सव-2025 में ₹1 लाख करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की ग्राउंडिंग हुई है। राज्य में 96 हजार से अधिक MSME इकाइयां और 1,750 से ज्यादा स्टार्टअप्स आर्थिक गतिविधियों को गति दे रहे हैं। 33 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी रोजगार मिला है, जबकि अग्निवीरों के लिए वर्दीधारी नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है। NITI Aayog SDG Index में उत्तराखंड देश में प्रथम रहा। ई-ऑफिस और स्वरोजगार योजनाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे रही हैं।