मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुलाई रामजल सेतु लिंक परियोजना की समीक्षा बैठक

Apr 02, 2026

जयपुर, राजस्थान 02 अप्रैल, 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में रामजल सेतु लिंक परियोजना की समीक्षा बैठक बुलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परियोजना के पूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की जानकारी लेते हुए शेष कार्यों को निश्चित समयावधि में पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही, परियोजना के माध्यम से पेयजल आपूर्ति शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय जल आयोग ने रामजल सेतु लिंक परियोजना की डीपीआर का तकनीकी परीक्षण कर लिया है। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के वित्त पोषण के लिए पीआईबी नोट को शीघ्र अंतिम रूप देने और इसके लिए केन्द्र सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के विभिन्न घटकों में तेजी लाने और मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना की प्रगति के संबंध में मंत्री और मुख्यमंत्री स्तर पर नियमित बैठक आयोजित की जाए।