युवाओं के संकल्प को साकार करने के लिए सरकार प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Apr 14, 2026

जयपुर, राजस्थान , 14 अप्रैल 2026, (एएनआई): भारत बजट क्वेस्ट, राजस्थान यूथ डायलॉग में वीसी के जरिए प्रतिभागियों से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, युवा हर क्षेत्र में नए प्रतिमान स्थापित कर रहे हैं और सरकार युवाओं के संकल्प को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि माय भारत बजट क्वेस्ट जैसे मंचों के माध्यम से जब युवा देश की आर्थिक नीतियों को समझते हैं तो, वह एक ज्यादा जिम्मेदार और बेहतर नागरिक बनते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं ने 75 हजार से अधिक प्रतिभागियों के बीच असाधारण प्रदर्शन करते हुए अपनी विलक्षण प्रतिभा का लोहा मनवाया है। सरकार ने पेपर लीक की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। जिसके चलते डमी अभ्यर्थी, फर्जी डिग्री व भर्ती परीक्षा संबंधी अन्य अनियमिताओं के लिए 420 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। राज्य सरकार ने 4 लाख भर्तियों के संकल्प को मूर्त रूप देते हुए अब तक 1 लाख 25 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी की सौगात दी है।