पेट्रो जोन में लगेंगे पेट्रोकेमिकल आधारित नए उद्योगः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Apr 20, 2026
जयपुर, राजस्थान , 20 अप्रैल 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में] जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर] बालोतरा स्थित राजस्थान पेट्रो जोन में] औद्योगिक इकाइयों को डाउनस्ट्रीम उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए] एचपीसीएल रिफाइनरी] उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और उद्योगों के बीच 18 त्रिपक्षीय समझौते हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार निवेशकों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है। राजस्थान रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स न केवल ईंधन उत्पादन का केंद्र बनेगा] बल्कि यह प्रदेश में पेट्रोकेमिकल आधारित औद्योगिक क्रांति की धुरी भी साबित होगा] और पेट्रो जोन में पेट्रोकेमिकल आधारित नए उद्योग लगेंगे। उन्होंने कहा कि, रिफाइनरी से निकलने वाले डाउनस्ट्रीम उत्पादों पर आधारित सहायक उद्योगों की स्थापना के लिए, राजस्थान पेट्रो जोन विकसित किया गया है। इससे उद्यमी सीधे रिफाइनरी से कच्चा माल प्राप्त कर सकेंगे] जिससे उनकी लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी। इसमें प्लास्टिक] फार्मा और ऑटोमोबाइल क्षेत्र के उत्पादों का निर्माण होगा।