नई तकनीक और परंपरागत तरीकों से किसानों की आय में होगी वृद्धिः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Apr 01, 2026
जयपुर, राजस्थान 01 अप्रैल, 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’ को लेकर बुलाई गई बैठक में कहा कि, नई तकनीक और परंपरागत तरीकों से किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली, प्रदेश की समृद्धि का आधार है, और प्रदेश को कृषि निर्यात के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में, आगामी ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’ का आयोजन, एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि, मई के दूसरे पखवाड़े में आयोजित होने जा रहे, ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026’ के लिए आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां, समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि, देश-विदेश के अधिकाधिक कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों और तकनीकी जानकारों को इस आयोजन से जोड़ा जाए, ताकि किसानों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि गांव-गांव जाकर जनजागरुकता अभियान के जरिए अधिकाधिक किसानों को प्रोत्साहित किया जाए।