अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ देने के लिए सरकार प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

May 19, 2026

जयपुर, राजस्थान, 19 मई 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान मुख्यमंत्री सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता, ग्रामीण विकास एवम पंचायतीराज] श्रम] कृषि] गृह] राजस्व] जयपुर विकास प्राधिकरण] नगर निगम] शिक्षा] चिकित्सा] पेयजल सहित विभिन्न विभागों की आमजन से जुड़ी परिवेदनाओं को सुना और मौके पर ही उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतिम पंक्ति पर बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आए सभी प्रकरणों के निस्तारण की समय-समय पर मॉनिटरिंग की जाए। अधिकारी ऐसी पारदर्शी और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करें] जिससे परिवादी को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवेदनाओं के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर सख्त कार्रवाई हो।