अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को समर्पित ग्राम उत्थान शिविरः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Feb 09, 2026
अलवर, राजस्थान 09 फरवरी, 2026, (एएनआई):मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अलवर के रामगढ स्थित ग्राम बहाला में आयोजित ग्राम उत्थान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अलवर शहर के लिए 152 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है] और ग्राम उत्थान शिविर अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को समर्पित हैं। इन शिविरों के माध्यम से सरकार पात्र लाभान्वितों तक पहुंच रही है और संबंधित कार्यों का त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक 1800 से ज्यादा ग्राम उत्थान शिविर लगाकर ग्रामीणों को केन्द्र और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया है। मुख्यमंत्री ने ग्राम उत्थान शिविर में 12 विभागों की स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चैक] प्रमाण पत्र और 4 विशेष योग्यजनों को इलेक्ट्रिक व्हील चेयर भी प्रदान की।