वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में आमजन बनें सहभागीः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

May 26, 2026

टोंक, राजस्थान, 26 मई 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने टोंक स्थित बीसलपुर बांध पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में आमजन सहभागी बनकर] इस अभियान को सफल बनाएं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान के ऐसे पहले मुख्यमंत्री हैं] जिन्होंने बीसलपुर बांध पहुंचकर स्काडा प्रणाली का पूरा अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि बीसलपुर बांध पूर्वी राजस्थान के जिलों में निर्बाध पानी की आपूर्ति का एक बड़ा माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बांध क्षेत्र में नई संरचनाओं का निर्माण किया जाए। साथ ही] बनास नदी को रिचार्ज करने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जाएं] ताकि वर्षाजल संग्रहण और भू-जल पुनर्भरण को मजबूती मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को श्रृंखलाबद्ध एनिकट निर्माण और आवश्यक स्थानों पर गेट लगाए जाने के निर्देश भी दिए।