राजस्थान की विकास यात्रा में जनजाति समाज का अहम योगदानः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Mar 17, 2026
डूंगरपुर, राजस्थान 17 मार्च, 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर और सिरोही जिले के 1 हजार 902 करोड़ रुपये के 326 विकास कार्यों का शिलान्यास एवम लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान की विकास यात्रा में जनजाति समाज का अहम योगदान है, और राज्य सरकार जनजाति उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बेणेश्वर धाम की ऐतिहासिक भूमि आदिवासी आस्था का सबसे बड़ा केन्द्र है। राज्य सरकार द्वारा बेणेश्वर धाम के सौंदर्यीकरण का कार्य करवाया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लखपति दीदी सम्मान योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली लखपति दीदियों को सांकेतिक चैक और टेबलेट प्रदान किए। साथ ही मुख्यमंत्री ने परिसर में आयोजित विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करते हुए बालिकाओं को स्कूटी भी प्रदान की।