राज्य सरकार ने युवाओं की हर अपेक्षा को किया पूराः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Aug 28, 2026
जयपुर, राजस्थान, 28 अगस्त 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर के सुबोध पीजी कॉलेज से माय भारत खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से जुड़े। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं, और राज्य सरकार ने युवाओं की हर अपेक्षा को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश में खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक सुविधाएं, आर्थिक सुरक्षा और सम्मान के माध्यम से विश्वस्तरीय प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार किया जा रहा ळें राजस्थान युवा नीति 2026 के माध्यम से युवाओं के लिए शिक्षा, कौशल, खेल और नेतृत्व विकास के नए अवसर सृजित किए गए हैं। एक जिला एक खेल के माध्यम से प्रत्येक जिले में एक खेल को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ओलंपिक खेलों में पदक जीतने के लक्ष्य के साथ राजस्थान टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम शुरू की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के पदक विजेताओं को सम्मानित किया और उनके अनुभव सुने।