गुजरात के सापुतारा में मानसून महोत्सव, जनजातीय विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का संगम
Aug 13, 2026
गुजरात का सापुतारा मानसून के दौरान धुंध से ढकी पहाड़ियों, हरी-भरी वादियों, झरनों और सुहाने मौसम के साथ पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। सापुतारा मानसून महोत्सव पारंपरिक नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्थानीय व्यंजन और आदिवासी हस्तशिल्प के जरिए क्षेत्र की समृद्ध विरासत को सामने ला रहा है। महोत्सव डांग के स्थानीय समुदायों और कारीगरों को अपने हुनर और उत्पाद प्रदर्शित करने का मंच भी दे रहा है, जिससे रोजगार और कारोबार के नए अवसर बन रहे हैं। पर्यटक यहां बोटिंग, रोपवे, ट्रैकिंग, आदिवासी अनुभव और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं। कारीगरों के अनुसार, महोत्सव से स्थानीय उत्पादों की मांग और बिक्री बढ़ी है। यह आयोजन सापुतारा को पर्यटन केंद्र के रूप में बढ़ावा देने के साथ स्थानीय कला, संस्कृति और समुदायों को मजबूत कर रहा है।