गर्मी में पेयजल] बिजली और चिकित्सा व्यवस्थाएं की जाएं सुदृढ़ः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

May 27, 2026

भरतपुर, राजस्थान, 27 मई 2026, (एएनआई): आमजन को सुविधाजनक वातावरण मुहैया कराने के लिए राजस्थान सरकार लगातार कारगर कदम उठा रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा भरतपुर में बुलाई गई जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में सरकार की ये मंशा साफतौर पर नज़र आयी। जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अधिकारी टीम भावना से कार्य करें] और गर्मी में पेयजल] बिजली और चिकित्सा व्यवस्थाएं सुदृढ की जाएं] ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकर व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही] उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को विभागीय योजनाओं में लंबित प्रकरणों के संदर्भ में संबंधित संवेदकों और ठेकेदारों पर पेनल्टी लगाने और धारा 91 के तहत रिपोर्ट भिजवाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ साथ आवश्यक दवाइयों की पूर्ण उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।