भूजल स्तर बढ़ाने के लिए विकसित की जाएं जल संरचनाएंः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
May 18, 2026
जयपुर, राजस्थान, 18 मई 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, जल संचय जन भागीदारी 2.0 और कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण का संदेश गांव-गांव गूंजेगा, और जल संचय एवम भूजल स्तर बढ़ाने के लिए जल संरचनाए विकसित जाएं। उन्होंने 25 मई को गंगा दशमी से 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस तक प्रदेशभर में जल संरचनाओं के पूजन नमन के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन को जल संचय के प्रति जागरूक करने के साथ ही मकानों और इमारतों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को और अधिक विकसित किया जाए, ताकि वर्षा के जल का अधिकतम उपयोग हो सके। साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए।