250 छात्र वेटिंग लिस्ट में, गुजरात का सरकारी स्कूल बना अभिभावकों की पहली पसंद
Aug 28, 2026
गुजरात के बोटाद स्थित पीएम श्री डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन नगर प्राथमिक विद्यालय नंबर 24 ने सरकारी स्कूलों को लेकर बनी पारंपरिक धारणा को चुनौती दी है। कक्षा 1 से 8 तक यहां 1,364 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं, जबकि करीब 250 बच्चे प्रवेश की प्रतीक्षा में हैं। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के लगभग 82 बच्चे भी यहां पढ़ते हैं। 31 शिक्षकों की टीम स्मार्ट क्लास, विज्ञान व कंप्यूटर प्रयोगशालाओं, तकनीक, कला और व्यावहारिक गतिविधियों के जरिए समग्र शिक्षा पर जोर देती है। विद्यार्थियों ने ज्ञान साधना, NMMS, खेल महाकुंभ और कला महाकुंभ में जिला व राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के पूर्व छात्र सेना समेत महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं। 19 नए कक्षों के साथ स्कूल लगातार विस्तार कर रहा है।