प्रकृति कल्याण के लिए कार्य कर रही सरकारः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Oct 27, 2026

सिरोही, राजस्थान, 27 अक्टूबर 2026 (एएनआई): सिरोही जिले के आबूरोड स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90 वें स्थापना दिवस पर नवदशकोत्सव और ग्लोबल समिट का आयोजन हुआ। जिसमें राज्यसभा सांसद नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामई उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आध्यात्मिक विकास और प्रकृति कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकार विकसित भारत के संकल्प के लिए सबका साथ] सबका विकास की भावना के साथ आगे बढ़ रही है। भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन से दुनिया को एक पृथ्वी] एक परिवार और एक भविष्य का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आबूराज के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। क्षेत्र में एयर स्ट्रिप के विकास को लेकर केन्द्र सरकार से समन्वय स्थापित किया जा रहा है। बेहतर कनेक्टिविटी और विकास से क्षेत्र में पर्यटन सहित अन्य गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।