National
विकसित राजस्थान के निर्माण में हर समाज की भागीदारी जरूरीः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Nov 02, 2026

जयपुर, राजस्थान, 02 नवम्बर 2026 (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में कायमखानी समाज के प्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित राजस्थान के निर्माण में हर समाज की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों के शिक्षित और सशक्त होने से परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव मजबूत होती है। ऐसे में समाज के प्रबुद्धजन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने और जरुरतमंद परिवारों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा...