National
विकसित राजस्थान के लक्ष्य में युवाओं की भागीदारी अहमः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Jan 13, 2026

जयपुर, राजस्थान 13 जनवरी, 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सार्वजनिक क्षेत्र में रूचि रखने वाले छात्रों से बजट पूर्व संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा राष्ट्र के कर्णधार हैं और विकसित राजस्थान के लक्ष्य में युवाओं की भागीदारी अहम है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और शक्ति से विकसित भारत व विकसित राजस्थान के सपने को साकार किया जा सकेगा। सरकार की प्राथमिकता है कि बजट युवा केन्द्रित बने, जिससे राज्य के विकास को गति मिले और मजबूत राजस्थान का निर्माण हो सके। मुख्यमंत्री...