National
देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का महत्वपूर्ण योगदान हैः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Jan 13, 2024

Jaipur (Rajasthan), January 13 (ANI): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘‘वेदा’’ को सम्बोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने विश्वभर में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स अपने वित्तीय ज्ञान और कौशल का उपयोग कर देश के आर्थिक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कॉन्फ्रेंस में होने वाला विमर्श राज्य व देशहित में...