None
जल जीवन मिशन की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की समीक्षा

Mar 16, 2023

जयपुर (राजस्थान) 16 मार्च, (एएनआइ): मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जयपुर में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक बुलायी गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और छितराई बसावट के बावजूद राज्य सरकार जल जीवन मिशन के कार्यों को पूरा करने में प्रतिबद्धता से जुटी है। यह ‘हर घर जल’ के लिए महत्वाकांक्षी योजना है। लिहाज़ा प्रदेश में स्थायी जल स्त्रोतों का विकास सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में पेयजल की समस्या का सामना ना करना पड़े। उन्होने निर्देश दिए कि इस मिशन को प्रभावी रूप से कार्यान्वित करने के...