None
राजस्थानः ‘मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना’ से 30 हज़ार विद्यार्थी होंगे लाभान्वित

Mar 11, 2023

Jaipur (Rajasthan), 11 March (ANI): मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना’ के अंतर्गत लाभान्वितों की संख्या को 15 हजार से बढ़ाकर 30 हजार करने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इस योजना के लिए मुख्यमंत्री ने 56.40 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रावधान का अनुमोदन किया है। मुख्यमंत्री के इस महत्वपूर्ण निर्णय से राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग प्राप्त करने के अवसर उपलब्ध होंगे। राज्य के कमजोर आर्थिक पृष्ठभूमि वाले विद्यार्थियों को प्रोफेशनल कोर्सेज एवं प्रतियोगी...