National Videos

सेवा शिविरों से ‘सबका साथ-सबका विकास’ का सपना हो रहा साकारः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Oct 01, 2025

ब्यावर] राजस्थान 01 अक्टूबर, 2025, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ब्यावर के जैतारण में 362 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके साथ साथ मुख्यमंत्री ने डी.बी.टी के माध्यम से 1 लाख 87 हजार निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रितों को 209 करोड़ रुपये की राशि का हस्तांतरण किया। इसी क्रम में ब्यावर जिले के राजस्व ग्राम किशननगर के संपूर्ण नशा मुक्ति में योगदानकर्ताओं को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़ा सुशासन का सशक्त माध्यम है] और सेवा शिविरों से सबका साथ-सबका विकास...