National Videos

निरामय राजस्थान का संकल्प हो रहा सिद्ध] प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बन रही मिसालः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Jul 02, 2025

जयपुर (राजस्थान) , 02 जुलाई जून 2025, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित एसएमएस मेडिकल कॉलेज में जयपुर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित डॉक्टर्स-डे कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य ढांचा मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि निरामय राजस्थान का संकल्प सिद्ध हो रहा है] और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं मिसाल बन रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने विगत डेढ़ वर्ष के अल्प समय में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत करते हुए गांव-ढाणी तक मजबूत चिकित्सा तंत्र की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। ...