National
MSME के लिए ZED सर्टिफिकेशन में गुजरात देश में सबसे आगे

Jun 29, 2026

ज़ीरो इफेक्ट, ज़ीरो डिफेक्ट (ZED) सर्टिफिकेशन योजना के तहत गुजरात देश का अग्रणी राज्य बन गया है। राज्य में 41,556 एमएसएमई इकाइयों को ZED प्रमाणन मिल चुका है, जिनमें सबसे अधिक 9,692 इकाइयाँ राजकोट में हैं। MSME मंत्रालय की इस पहल से उद्योगों में उत्पाद की गुणवत्ता, उत्पादकता, ग्राहक विश्वास और पर्यावरणीय जिम्मेदारी को बढ़ावा मिला है। उद्यमियों का कहना है कि ZED प्रमाणन से दोबारा ऑर्डर मिलने लगे हैं और वैश्विक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप उत्पादन आसान हुआ है। उद्योग जगत का मानना है कि यह योजना निर्यात बढ़ाने, कार्बन उत्सर्जन कम करने और...