National Videos

आपणो अग्रणी राजस्थान के संकल्प में कृषि, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिकाः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Jan 12, 2026

जयपुर, राजस्थान 12 जनवरी, 2026, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में किसानों, पशुपालकों और डेयरी संघों के पदाधिकारियों के साथ बजट पूर्व संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान और पशुपालक राज्य की अर्थव्यवस्था का प्रमुख आधार हैं, और आपणो अग्रणी राजस्थान के संकल्प में कृषि, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकार इनको उन्नत, समृद्ध और खुशहाल बनाने के लिए निरंतर फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के गठन के तुरंत बाद राज्य के विकास का रोड मैप बनाते हुए कृषि क्षेत्र की...