National
आपदा राहत टीम जलभराव वाले क्षेत्रों की करे सतत निगरानीः मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Jul 31, 2025

जयपुर (राजस्थान) , 31 जुलाई 2025, (एएनआई): मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास पर आपदा राहत प्रबंधन की बैठक बुलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश के चलते अधिकारी अलर्ट रहें और आपदा राहत टीम जलभराव वाले क्षेत्रों की सतत निगरानी करे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नागरिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रशासन पूरी सक्रियता से काम करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ] सिविल डिफेंस और होमगार्ड के दल पर्याप्त संसाधनों के साथ सतर्क रहें और आमजन की आवाजाही को ऐसे स्थानों...